🔳 खैरना बाजार में लगा हैंडपंप छह महीने से खराब
🔳 क्षेत्रवासी भी दूरदराज से पानी ढोने को मजबूर
🔳 विभागीय अनदेखी से स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में लगा हैंडपंप छह महीने से भी अधिक समय से खराब पड़ा है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। हैंडपंप के खराब होने का खामियाजा यात्रियों व स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्री व पर्यटक दुकानों से बोतलबंद पानी खरीद कर हलक तर करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग भी दूरदराज से पानी ढोकर पानी की व्यवस्था में जुटे हैं। खराब हैंडपंप को ठिक न किए जाने पर व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है।
हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र से आसपास के तमाम गांवों के लोग आवाजाही करते हैं। अल्मोड़ा व रानीखेत तथा आसपास के पर्यटन स्थलों को भी पर्यटक चौराहे से ही वाहनों के जरिए आवाजाही करते हैं। यात्रियों, पर्यटक व स्थानीय लोगों को शीतल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को जल संस्थान ने बाजार क्षेत्र में हैंडपंप स्थापित किया है पर पिछले छह महीने से भी अधिक समय से हैंडपंप खराब स्थिति में है जिस कारण लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। स्थानीय लोग कई बार हैंडपंप की मरम्मत किए जाने की मांग उठा चुके हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। हैंडपंप दुरुस्त न होने से पर्यटक, यात्रियों को बाजार से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को भी दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, मनोज सिंह आदि ने जल्द हैंडपंप दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द सुध नहीं ली गई तो फिर जल संस्थान के गरमपानी स्थित कार्यालय में धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!