🔳 वार्ड सदस्यों को चुनकर बनाई गांव की सरकार
🔳 गांव में बैठक कर ग्रामीणों ने आपसी सहमति से लिया निर्णय
🔳 जल्द निर्वाचन विभाग को भी भेजी जाएगी सूची
🔳 ग्रामीणों के निर्णय की आसपास के गांवों के लोगों ने भी की सराहना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के मटीला गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर सर्वसम्मति से गांव का मुखिया चुन लिया। बकायदा ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्यों का चयन भी कर लिया गया है। ग्रामीणों के फैसले की आसपास के गांवों में भी सराहना की जा रही है। ग्रामीणों ने एक स्वर में गांव के हित में मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया है।
सोमवार को गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता नारायण सिंह ने की। बैठक में मटीला व खरकिया तोक के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया की ग्राम पंचायत के आगामी पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना जाएगा। कई नामों पर चर्चा के बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से मोहनी देवी को गांव का नया मुखिया चुना गया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के लिए ध्वनिमत से मोहनी देवी के नाम पर सहमति जताई। रमेश सिंह, पान सिंह भंडारी, बचे सिंह, गोपाल सिंह, लक्ष्मी राम, सुंदर लाल व कमलेश सिंह को वार्ड सदस्य चुना गया। गांव की सरकार गठित होने पर ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की साथ ही गांव के विकास को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। ग्रामीणों के अनुसार बैठक में हुई कार्रवाई की जानकारी निर्वाचन विभाग को भी भेजी जाएगी। इस दौरान प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, बालम सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, जीवन सिंह, लक्ष्मण, मोहन राम, दान सिंह, प्रताप सिंह, कृपाल राम, चंदन राम, अनी राम, गीता बिष्ट, हेमा देवी, विमला, धना, प्रेमा देवी, पुष्पा बिष्ट, धीरेन्द्र सिंह, सुंदर लाल, मनोज कुमार, प्रताप सिंह, हर सिंह, गणेश भंडारी, महेंद्र भंडारी, मोहन सिंह अधिकारी, गणेश राम, डूंगर सिंह, दीवान सिंह, कमलेश, प्रकाश, किशोर, चंदन, डीएस बिष्ट, आरएस बिष्ट समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
