🔳 श्री कैंची धाम तहसील की नवनियुक्त एसडीएम ने संभाला कार्यभार
🔳 कर्मचारियों को दिए आमजन की समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश
🔳 बाइपास निर्माण व लंबित मामलों के निपटारे पर दिया जोर
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम तहसील में नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या ने कार्यभार संभाल लिया है। नवनियुक्त एसडीएम ने कैंची धाम में जाम की समस्या को खत्म करने व पर्यटकों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बाईपास निर्माण का कार्य जल्द पूरा कराएं जाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
पिथौरागढ़ जनपद से स्थानांतरित होकर आई नवनियुक्त उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या ने श्री कैंची धाम तहसील में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल ली है। जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नवनियुक्त एसडीएम ने तहसील परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य करने को कहा। एसडीएम मोनिका ने कैंची क्षेत्र में लगने वाले जाम से निपटने तथा जमीनी विवादों को निपटाने के कार्य को अपनी प्राथमिकता बताया साथ ही तहसील में लंबित मामलों को निपटाना तथा सैनिटोरियम पाडली बाइपास के कार्यों में तेजी लाने व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से आमजन को लाभान्वित करने को जोर दिया। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नवनियुक्त उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर कार्यभार संभालने पर बधाई दी‌।

error: Content is protected !!