🔳 तबीयत बिगड़ने पर स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे
🔳 स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल, गांव के लोग भी स्तब्ध
🔳 विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी किया शोक व्यक्त
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव निवासी राज्य आंदोलनकारी की पत्नी की तबीयत एकाएक बिगड़ गई। आनन फानन में स्वजन उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत हो जाने का अंदेशा जताया है।
गुरुवार को छड़ा गांव निवासी राज्य आंदोलनकारी व पूर्व ग्राम प्रधान भवान सिंह बिष्ट की पत्नी कमला देवी (72) की दोपहर में एकाएक तबियत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकोंने ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एकाएक हुई घटना से स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि गांव के लोग भी स्तब्ध है। राजनीतिक, गैर-राजनीतिक व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने भी राज्य आंदोलनकारी की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार यानी कल कोसी व शिप्रा नदी के संगम पर स्थित मोक्ष धाम में मृतका की अंत्येष्टि की जाएगी।

error: Content is protected !!