🔳 एकाएक पेड़ के गिरने से मच गई अफरातफरी
🔳 कई यात्री वाहन व राहगीर बाल बाल बचे
🔳 आवाजाही ठप होने से कैंची धाम जा रहे श्रद्धालु भी जाम में फंसे
🔳 घंटे भर बाद यातायात सुचारु होने से लोगों ने ली राहत की सांस
🔳 पाडली क्षेत्र में जर्जर पहाड़ी से गिरे पत्थर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रातीघाट क्षेत्र में पाखड का विशालकाय पेड़ एकाएक धराशाई होने से आवाजाही ठप हो गई। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। आवाजाही कर रहे लोगों ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारु करवाया।
हाईवे पर रातीघाट, गरमपानी समेत कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ गिरताऊ हालत में है जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद एनएच प्रशासन सुध नहीं ले रहा। शनिवार को रातीघाट बाजार क्षेत्र पाखड का विशालकाय पेड़ गिरने से अफरातफरी तफरी मच गई। गनीमत रही की कोई यात्री वाहन व राहगीर चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। पेड़ के हाईवे के बीचोंबीच गिरने से आवाजाही ठप हो गई। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कैंची धाम को आवाजाही कर रहे शटल सेवा के वाहन भी जहां तहां फंस गए। मौके पर फंसे तहसील बेतालघाट भुवन चंद्र भंडारी ने एनएच के अधिकारियों को लोडर मशीन भेजने को कहा। जाम में फंसे खैरना के व्यापारी बिशन जंतवाल, दिनेश सिंह बिष्ट, तारा सिंह, अमित तिवारी आदि ने पेड़ को काटकर यातायात सुचारु करवाया। तकरीबन एक घंटे बाद आवाजाही शुरु होने के बाद कैंची धाम जा रहे श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली। बाद में लोडर मशीन की मदद से हाईवे को पूर्ण रुप से साफ किया गया। इधर पाडली क्षेत्र में भी पहाड़ी से पत्थर गिरने से खतरा बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *