🔳 महोत्सव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों व सदस्यों ने किया मंथन
🔳 समिति सदस्यों ने नकुवा बुबू मंदिर में पूजा अर्चना कर की बैठक
🔳 कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा
🔳 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित नकुवा बुबू मंदिर परिसर में हुए कार्यक्रम में बेतालघाट महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। विधी विधान से पूजा पाठ के बाद महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ। सर्वसम्मति से तय हुआ की दस दिवसीय महोत्सव को भव्य रुप दिया जाएगा। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की सफलता को जुटने का आह्वान भी किया गया।
नकुवा बुबू मंदिर परिसर में विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया। कोसी घाटी की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। बेतालेश्वर मंदिर परिसर में संत रविशंकर की देखरेख में हुई बैठक में बेतालघाट महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने 13 जून से शुरु होने वाले दस दिनी महोत्सव को लेकर राय दी। तय किया की इस वर्ष कार्यक्रम को भव्य रुप दिया जाएगा। महोत्सव में सात दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों व सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मंच सज्जा, शोभायात्रा, सुरक्षा, साफ सफाई व यातायात व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया गया। आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने महोत्सव के पोस्टर का भी विमोचन किया। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम की सफलता को बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया गया। इस दौरान समिति संरक्षक राहुल अरोड़ा, रामलीला कमेटी अध्यक्ष विपिन चंद्र रिखाड़ी, विवेक, रवि, संजू बोहरा, डा. दीप रिखाड़ी जी, रमेश तिवारी, तारा भंडारी, दिलीप सिंह नेगी, युवराज अरोड़ा, माया बोहरा, राधिका भंडारी, भावना पांडे अरोड़ा, हेमा जलाल, अम्बा दरमाल, सोनी बलोदी,धना देवी आदि मौजूद रहे।
