🔳 हाड़तोड़ मेहनत के पलभर में चौपट होने से किसान मायूस
🔳 टमाटर, फूल व पत्तागोभी, मूली, गाजर की उपर को हुआ नुकसान
🔳 मौसम के एकाएक करवट लेने से हुई बारिश से उफान पर आया नाला
🔳 किसानों ने नुकसान का समुचित मुआवजा दिए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सुनियाकोट गांव की कृषि भूमि की ओर बरसाती नाले के रुख कर जाने से किसानों की विभिन्न सब्जियों की उपज को खासा नुकसान पहुंचा है‌। नाले के साथ बहकर आए कूड़े से खेतों में जगह जगह कूड़ा कचरा भर गया। किसानों ने नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के सुनियाकोट क्षेत्र में मौसम के करवट लेने के बाद हुई बारिश से उफान पर आए बरसाती नाले ने कृषि भूमि की ओर रुख कर लिया। नाले के साथ बहकर आई गंदगी से बीन, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, मूली, पत्तागोभी, गाजर आदि सब्जियों को काफि नुकसान पहुंचा है। किसानों के साथ खेत में जगह जगह गंदगी भरने व मलबा भर जाने से उपज बर्बाद हो गई है। वर्ष भर की हाड़तोड़ मेहनत के पलभर में बर्बाद हो जाने से किसान मायूस हो चुके हैं। पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह परिहार के अनुसार उपज के बर्बाद होन से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। खेतों में गंदगी भरने से अब उपज किसी काम की नहीं बची है। बचे सिंह, किसन सिंह, नंदन सिंह, बब्लू, गीता देवी, नंदी देवी, नरुली देवी, कमला देवी, शांति, खीमा, दीवानी, सरस्वती, काजल, गीता, पायल, माधवी देवी, मुन्नी देवी, भगा देवी, लीला देवी, गीता देवी आदि ने नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!