🔳 स्वजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर
🔳 दिल्ली से कैंची क्षेत्र पहुंचे थे श्रद्धालु
🔳 कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग श्रद्धालु भी गिरकर हुई थी चोटील
🔳 लगातार बढ़ रहे खतरे को टालने को सुरक्षित उपाय की उठी मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में बालिका के असंतुलित होकर खाई की ओर पलटने से हड़कंप मच गया। स्वजनों व आसपास के लोगों ने बालिका को सकुशल बाहर निकाल लिया। गनीमत रही की बालिका की जान बच गई और बड़ा हादसा टल गया। कुछ दिन पूर्व भी उसी स्थान पर एक बुजुर्ग भी गिरने से घायल हो चुकी है।
सुप्रसिद्ध कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में रोजाना बाबा भक्तों की भीड़ जुटती है। हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा न हो इसके लिए श्रद्धालु आश्रम से तल्ला कैंची की ओर वाहनों को पार्क कर वहां से पैदल ही आश्रम पहुंचते हैं। रविवार को दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालु भी कार को पार्क कर आश्रम की ओर पैदल रवाना हुए। कुछ दूर आगे की ओर चले ही थे की साथ चल रही बालिका एकाएक असंतुलित होकर हाईवे से नीचे खाई की ओर जा गिरी। बालिका को गिरता देख स्वजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की मदद से बालिका को सकुशल खाई से बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही की बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर कैंची पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। बाद में श्रद्धालु बालिका को लेकर आश्रम की ओर रवाना हो गए। कुछ दिन पहले भी एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु उसी स्थान पर काई की ओर गीरी थी। उपचार के लिए उसे सीएचसी भवाली पहुंचाया गया था। स्थानीय लोगों ने खतरे को टालने को सुरक्षित उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
