🔳 घटना के तीन दिन बाद भी हालत नाज़ुक
🔳 हाथों के उड़े है चिथड़े, चेहरे को भी पहुंचा है भारी नुकसान
🔳 हालत में सुधार न होने से स्वजन भी चिंतित
🔳 हाईवे पर जौरासी क्षेत्र में हुई घटना में घायल हुआ था युवक
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

विस्फोटक की चपेट में आकर घायल हुए युवक को हल्द्वानी से ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल रैफर कर दिया गया है। युवक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। विस्फोटक से उसके दोनों हाथ व चेहरे को काफिर नुकसान पहुंचा है। सीएचसी खैरना के बाद हल्द्वानी में उपचार के बाद अब युवक को लेकर स्वजन ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल लेकर रवाना हो गए हैं।
बीते गुरुवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित जौरासी क्षेत्र में गंधंक पोटाश के मिश्रण से हुए धमाके की चपेट में आकर चमड़ियां निवासी नरेंद्र कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। जोरदार धमाके से उसके दोनों हाथों के चिथड़े उड़ गए। निजी वाहन से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में भी हालत में कोई विशेष सुधार न होने पर अब गंभीर रुप से घायल नरेंद्र को ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। गांव में उसके परिवार के सदस्य भी बेहद चिंतित हैं। विस्फोटक से नरेंद्र के दोनों हाथ तथा चेहरे को काफि नुकसान पहुंचा है।

error: Content is protected !!