🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद श्रीमद् भागवत कथा का पारायण
🔳 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 नीम करौरी के जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र
🔳 भजन मंडली ने दी भजनों की शानदार प्रस्तुति
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित सुप्रसिद्ध नीम करौरी आश्रम में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हो गया। बाबा नीम करौरी के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
शनिवार सुबह रोजाना की तरह धर्माचार्यों ने देवी देवताओं का आह्वान कर यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य पद्मचंद्र उपाध्याय ने कथा पाठ कर श्रद्धालुओं से धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की बाबा नीम करौरी के भक्तों को हमेशा जरुरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए ताकी परेशान मनुष्य की मदद हो सके। कहा की जो भी मनुष्य जरुरतमंदों की मदद करते हैं उनकी मदद को स्वयं भगवान करते हैं। कथा श्रवण को अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, रानीखेत व आसपास के तमाम गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान आश्रम के मुख्य पुजारी आंनद गैड़ा, अमित पाठक, अमन उपाध्याय, विपिन शर्मा, दीपाली शर्मा, संजय अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, प्रिती दिक्षित , अनुज कंसल, प्राची शर्मा, कमलेश उप्रेती, अवनीश चौहान, रजनी कुशवाहा, अनुज चौहान, शिल्पी समेत सैकड़ों बाबा भक्त मौजूद रहे।
