🔳 दुकान तत्काल हटाए जाने को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳 आबकारी विभाग पर लगाया क्षेत्र का माहौल खराब करने का आरोप
🔳 स्कूली बच्चों के नशे का आदी होने का जताया अंदेशा
🔳 अनदेखी पर दे डाली उग्र आंदोलन की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर पातली बाजार क्षेत्र में देशी शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है। भाजपा पदाधिकारी व पूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप तत्काल दुकान हटाए जाने की मांग उठाई है। बताया की दुकान खुलने की तैयारी से क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष पनप रहा है‌। दो टूक चेतावनी दी है की यदि दुकान नहीं हटाई गई तो चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा जिला प्रभारी दिलीप सिंह बोहरा, पूर्व सैनिक रमेश खनायत व राजेंद्र सिंह नेगी ने डीएम अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडेय को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप पातली बाजार क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया की जालीखान क्षेत्र में विरोध होने के बाद आबकारी विभाग ने शराब की दुकान को पातली बाजार में खोलने की तैयारी कर ली है जबकि छोटे से पायली बाजार क्षेत्र में पूर्व से ही एक दुकान संचालित है। आरोप लगाया की दुकान खुलने से गांवों का माहौल खराब होगा साथ ही जीआइसी भुजान, खैरना, रातीघाट व आसपास के गांवों में स्थित विद्यालयों को आवाजाही करने वाले नौनिहालों पर भी दुष्प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन के माध्यम से बताया की दुकान खुलने की तैयारी से तमाम गांवों के महिलाओं में भी गहरा रोष व्याप्त है जो कभी भी बड़े जनांदोलन का रुप ले सकता है। दो टूक चेतावनी दी की यदि अतिशीघ्र शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो फिर व्यापारी, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग आंदोलन को विवश हो जाएंगे। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य मलौना अभिषेक, ग्राम प्रधान सरिता, प्रधान चापड़ गिरीश चंद्र, हिमांशु नेगी, आयुष नेगी, अभिजित खनायत, संदीप सिंह, कुंदन सिंह, मोहित सिंह, सुंदर सिंह, किसन सिंह, उमा देवी, पूजा आदि के हस्ताक्षर हैं।

error: Content is protected !!