🔳 सिमलखा गांव के भराड़ी तोक में हुआ श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश
🔳 महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में निकाली कलश यात्रा
🔳 भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हुई घाटी
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को की गई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा गांव के भराड़ी तोक में विधि विधान व विशेष मंत्रोच्चार के साथ श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
भराड़ी तोक स्थित मंदिर में सुबह धर्माचार्य हिमांशु मिश्रा व अतुल तिवारी ने यजमानों से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूची घाटी गूंजायमान हो उठी। कथा व्यास पंडित दया कृष्ण कांडपाल ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया। कहा की भक्त व भगवान का संबंध प्रेम व समर्पण का संबंध है। जहां भक्त ईश्वर को अपना सर्वस्व समर्पित करता है वहीं भगवान भी भक्त की रक्षा करने के साथ ही उनका मार्गदर्शन करते हैं। कथा श्रवण को धनियाकोट, सिमलखा, बसगांव, डोलकोट, हरोली, सोनगांव बर्धो, रतौडा, नैनीचैक, बढेरी समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
