🔳 बेतालघाट ब्लॉक के 17 केंद्रों में लगा विशेष शिविर
🔳 17 गर्भवती महिलाओं में एनिमिया की हुई पुष्टि
🔳 गर्भावस्था में 32 सप्ताह तक समय पर जांच कराने की अपील
🔳 खानपान का विशेष ध्यान रखने का भी किया गया आह्वान
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सामुदायिक, प्राथमिक व स्वास्थ्य उपेकेंद्रो में एनिमिया मेगा महाअभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। 17 केंद्रों में 147 महिलाओं की जांच की गई। 101 महिलाओं का हिमोग्लोबिन समान्य पाया गया जबकी 29 में हल्की पुष्टि के साथ ही 17 महिलाओं में एनिमिया की पुष्टि होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।
सोमवार को बेतालघाट ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ एनिमिया मेगा महाअभियान का श्रीगणेश हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी, बेतालघाट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाकोट, सिमलखा, धनियाकोट, समेत 17 केंद्रों में गांवों से पहुंची गर्भवती महिलाओं में हिमोग्लोबिन की जांच की गई। विभिन्न पोषक तत्वों व खान-पान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया गया। चिकित्सकों ने बताया की गर्भावस्था में 32 सप्ताह तक समय समय पर जांच आवश्यक है। उचित पोषक तत्वों, संतुलित आहार व समय पर जांच से एनिमिया से बचा जा सकता है। सभी 17 केंद्रों में लगे विशेष शिविर में 147 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 101 महिलाओं का हिमोग्लोबिन सामान्य मिला। 29 में सामान्य से कम तथा 17 महिलाओं में एनिमिया की पुष्टि हुई। 17 महिलाओं को बेहतर उपचार व निगरानी के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सकों ने जच्चा बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एनिमिया जांच को गंभीरता से जुटने का आह्वान गर्भवती महिलाओं से किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत, डा. योगेश कुमार, डा. निशा शेखर, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजमोहन पाठक, विनोद जोशी, रेखा चिलवाल, गुंजन वर्मा आदि जुटे रहे।




