🔳 दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे कार सवार
🔳 राजस्व पुलिस व स्थानीय लोगो ने चलाया रेस्क्यू अभियान
🔳 टल गया बड़ा हादसा, कार सवार सुरक्षित
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

शहीद बलवंत सिंह भुजान बर्धो मोटर मार्ग पर तिवाड़ी गांव के समीप कार असंतुलित होकर खेत की ओर पलट गई। गनीमत रही की कार सवार दो लोग बाल बाल बच गए। राजस्व पुलिस की टीम ने कार सवारों को दुर्घटनाग्रस्त कार से सुरक्षित बाहर निकाला।
रविवार शाम दो लोग कार यूपी 16 सीबी 4848 में सवार होकर बेतालघाट भुजान – बर्धो मोटर मार्ग से बेतालघाट बाजार की ओर रवाना हुए। कार सवार तिवाड़ी गांव के समीप पहुंचे ही थे की कार चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन कार असंतुलित होकर मोटर मार्ग से सटे खेत की ओर जा पलटी। कार पलटनें की आवाज सुन आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक व एक अन्य को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही की दोनों को मामूली चोट पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।

error: Content is protected !!