🔳 पत्नी प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर
🔳 घटना से गांव में पसरा मातम, स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल[[[[[[[[[ BIG BREAKING]]]]]]] पति पत्नी ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, पति की मौत
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट गांव में सामने आई हृदयविदारक घटना
🔳 गांव का ग्राम प्रधान भी रह चुका है मृतक
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के ऊंचाकोट क्षेत्र में पति पत्नी के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों को निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। पति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया जबकि पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। घटना से गांव के लोग सख्ते में है। बेहद मिलनसार व सौम्य व्यवहार के पति पत्नी ने जानलेवा कदम क्यों उठा लिया इसका खुलासा नहीं हो सका है।
ऊंचाकोट गांव में हृदयविदारक घटना सामने आई है। पूर्व ग्राम प्रधान विजय कुमार (52) पुत्र हरीश चंद्र व उनकी पत्नी ने सुनीता देवी के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने से गांव के लोग सख्ते में आ गए हैं। सुनीता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद घर से कुछ दूर रहने वाली देवरानी को जानकारी दी। जेठानी की बात सुन देवरानी के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपने पति प्रमोद को सारी बात बताई। भाई प्रमोद ने गांव में रहने वाले होमगार्ड जवान आंनद बल्लभ शास्त्री को सारी जानकारी दी और घर की ओर दौड़ा। आनन फानन में होमगार्ड जवान आंनद घटना स्थल पर पहुंचा। दोनों की हालत देख होमगार्ड जवान के होश उड़ गए। स्वजनों व ग्रामीणों की मदद से होमगार्ड जवान अपने निजी वाहन से पति पत्नी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर रवाना हुआ। विजय की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि शांति को प्राथमिक उपचार के बाद आपातकालीन 108 सेवा से हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। शांति की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पति पत्नी के खौफनाक कदम पर ग्रामीण हैरत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार विजय पूर्व में गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। दोनों ही बेहद मिलनसार स्वभाव के थे। पति पत्नि के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लेने के पीछे के कारणों का अभी कुछ पता नहीं लग सका है। घटना से गांव में मातम पसर गया है। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने स्वजनों को भी सूचना भेज दी है।




