🔳 12 वाहन चालकों के चालान कर वसूला छह हजार रुपये जुर्माना
🔳 शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर भी हुई कार्रवाई
🔳 दस लोगों पर लगाया गया 25 सौ रुपये जुर्माना
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ खैरना पुलिस की टीम ने शिकंजा कस दिया है। विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों को भी रडार पर ले कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी ने नियमों के उल्लघंन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
रविवार को खैरना पुलिस ने चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर डेरा डाला। पुलिस के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तेज रफ्तार, बगैर कागजात, ओवरलोड वाहन दौड़ा रहे चालकों के ताबड़तोड़ चालान किए। नियमों के उल्लघंन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। 12 वाहन चालकों के चालान कर छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस टीम ने गरमपानी, खैरना, लोहाली, छड़ा बाजार क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले दस लोगों के पुलिस एक्ट में चालान कर पच्चीस सौ रुपये जुर्माना लगाया। चौकी प्रभारी ने हिदायत दी की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!