🔳 यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया निर्णय
🔳 अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश
🔳 नियमों के उल्लघंन पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
🔳 रात दस से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर रहेगी रोक
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में लगातार बिगड़ रहे हालातों को देख रात के समय आवाजाही एक बार फिर प्रतिबंधित कर दी गई है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने 17 फरवरी तक रात दस से सुबह छह बजे तक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। साफ कहा है की यदि नियमों का उल्लघंन हुआ तो जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में खतरा बन चुकी पहाड़ी लगातार दरक रही है। लगातार भूस्खलन से पत्थर व मलबा हाईवे पर गिर रहा है। दिनभर में कई बार आवाजाही थम जा रही है। लगातार बढ़ रहे खतरे को देख अब एक बार फिर हाईवे पर रात के समय आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पांडे ने 17 फरवरी तक रात दस से सुबह छह बजे तक आवाजाही पूर्ण रुप से प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं। प्रतिबंधित समय में वाहन वाया रानीखेत व शहरफाटक होते हुए आवाजाही करेंगे। जिलाधिकारी ने नियमों का उल्लघंन होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!