🔳 गांव में हुई बैठक में लिया गया सर्वसम्मति से निर्णय
🔳 धरा को हरा भरा बनाने व जंगलों को आग से बचाने का लिया गया संकल्प
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित रामगढ़ ब्लॉक के गंगोरी गांव में हुई बैठक में वन पंचायत समिति का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एकजुट होकर वन पंचायत की मजबूती के लिए कार्य करने तथा वनों को आग से बचाने का संकल्प लिया।
शनिवार को गंगोरी गांव में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वन पंचायत समिति का गठन कर पूरन राम को सरपंच चुना गया जबकि बंसती देवी,भावना देवी, आंनद सिंह, पूरन राम, मोहन राम, भगवती देवी, मीना देवी, भगवती देवी को समिति पंच चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा की वनों को आग से बचाने को मिलजुल कर कार्य किया जाएगा जबकि धरा को हरा भरा बनाए रखने को विशेष पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। तय हुआ की समिति को मजबूत बनाने को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।

error: Content is protected !!