🔳 जीआइसी रातीघाट के तत्वावधान में घूना गांव में लगा शिविर
🔳 स्वयंसेवियों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 प्लास्टिक उन्मूलन को माई भारत ई पोर्टल पर पंजीकरण का आह्वान
🔳 एनएसएस के पचास स्वयंसेवी कर रहे प्रतिभाग
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई जीआइसी रातीघाट का सात दिवसीय विशेष शिविर लगा। स्वयंसेवकों से प्लास्टिक उन्मूलन को माई भारत ई पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आह्वान किया। शिविर में पचास स्वयंसेवी प्रतिभाग कर रहे हैं।
शुक्रवार को घूना गांव स्थित पंचायत भवन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जीआइसी रातीघाट के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र पंत व पीटीए अध्यक्ष धारा बल्लभ ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी राधे श्याम ने एनएसएस के कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य ने शिविर का लाभ उठाने व जानकारियां को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।स्थानीय भौगौलिक परिस्थितियों के अनुकूल रास्तों व सामुदायिक स्थानों पर प्लास्टिक उन्मूलन माई भारत ई पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आह्वान किया गया। स्वयं सेवियों ने स्वागत गीत व लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष संतोष नेगी, दिनेश सिंह रावत, सुरेश चंद्र पाल, कमलेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!