🔳 दुकान का ताला तोड़ उड़ाई हजारों की नगदी व सामान
🔳 व्यापारी व कार स्वामी के मौके पर पहुंचने पर उड़े होश
🔳 रात के समय गौशाला में बंधी पशुपालक की बकरियों को खदेड़ा
🔳 ग्रामीणों ने अराजक तत्वों के खिलाफ उठाई कार्रवाई की मांग
🔳 राजस्व उपनिरीक्षक बोले होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे सूरी गडस्यारी गांव में अराजक तत्वों के तांडव से हड़कंप मच गया है। अराजक तत्वों ने मोटर मार्ग पर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। एक दुकान का ताल तोड़ नगदी व सामान उड़ा डाला। ग्रामीणों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह कनवाल के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साफ कहा की आराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी
नगरीय क्षेत्रों के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अराजक तत्वों ने सक्रीयता बढ़ा दी है। समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के गडस्यारी गांव के नजदीक मोटर मार्ग पर खड़ी शुभम कुमार की कार को अराजक तत्वों ने फूंक डाला। सुनसान इलाका होने से घटना का किसी का पता नहीं चल सका। सुबह जब कार स्वामी मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कार जलकर पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थी। नजदीक ही हिम्मत सिंह की दुकान का ताला तोड़ सामान व नगदी गायब थी। दुकान स्वामी के अनुसार करीब बीस हजार रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया गया है। घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फ़ैल गई। समीप ही सूरी गांव में भी पशुपालक की दस से ज्यादा बकरियों को रात के समय गौशाला से खोलकर जंगल की ओर खदेड़े जाने से गांव के लोग सख्ते में आ गए। स्थानीय लोगों ने कार को आग लगाने, दुकान को नुकसान पहुंचाने व गौशाला से बकरियों को खदेड़ने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोप लगाया की अराजकता से गांव का माहौल अंशात हो सकता है जिससे भविष्य में बड़ी घटना का अंदेशा भी है। राजस्व उपनिरीक्षक कुंदन सिंह कनवाल के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। मामले में लिप्त अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




