🔳 देहरादून व बरेली स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा बिसरा
🔳 रिपोर्ट मिलने के बाद होगा मौत के असल कारणों का खुलासा
🔳 गैरखाल गांव में मिला था नर गुलदार का शव
🔳 किसी बड़े वन्य जीव से टकराव में मारे जाने का अंदेशा
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल क्षेत्र में मिले गुलदार के शव का रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर में पोस्टमार्टम किया गया। गुलदार के किसी बड़े जानवर से हुए टकराव में मारे जाने की आंशका है। मौत के असल कारणों का खुलासा बिसरा जांच से होगा। वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत के अनुसार बिसरा जांच के लिए देहरादून व बरेली भेजा जाएगा। रिपोर्ट उपलब्ध होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गैरखाल गांव के समीप नदी क्षेत्र में बीते रोज गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बामुश्किल मोटर मार्ग तक पहुंचाया जहां से शव रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। मृत हालत में मिले नर गुलदार के उम्र लगभग छह वर्ष के आसपास आंकी गई है। बुधवार को रेस्क्यू सेंटर में शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया। फिलहाल बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार गुलदार के किसी बड़े वन्य जीव से टकराव के दौरान मारे जाने का अंदेशा है। वन क्षेत्राधिकारी मनोज भगत के अनुसार बिसरा जांच के लिए देहरादून व बरेली भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेंगा। बताया की नर गुलदार के करीब दो तीन दिन पूर्व मौत हो जाने की आंशका भी है।

error: Content is protected !!