= हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार
= मंदिरों में भी हुई पूजा अर्चना, भजन कीर्तन

(((मनीष कर्नाटक/अंकित सुयाल/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांध दीर्घायु होने की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया।
रक्षाबंधन पर सुबह से ही घरों में विभिन्न पकवान बने। बहनों ने पहले मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की बाद में भाइयों की आरती, टीका लगा उन्हें रक्षा सूत्र बांधे। भाइयों ने भी बहनों को मिष्ठान मुंह मीठा करा हमेशा रक्षा का वजन दिया। साथ ही विभिन्न उपहार दिए। मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए। बाजारों में भी भीड़भाड़ रही। दूरदराज रहने वाली बहनें अपने भाइयों को रक्षा धागा बांधने रक्षाबंधन पर्व पर मायके पहुंची। वहीं भाई भी दूरदराज से घर पहुंचे। माहौल उल्लास पूर्ण रहा। भजन कीर्तन का दौर देर शाम तक जारी रहा।