= भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा का परायण
= आसपास के गांवों के सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
= माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा समूचा क्षेत्र

(((कुबेर सिंह जीना/पंकज नेगी/कमल बधानी की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के सोनगांव स्थित देवी मंदिर में देवी भागवत कथा का विशाल भंडारे के साथ परायण हो गया। भंडारे में आसपास के गांवों के सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा।
देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का पूर्णाहुति व भंडारे के साथ परायण हुआ। कथा व्यास कैलाश चंद्र सुयाल ने देवी भागवत महात्म्य के क्रम में कहा कि भगवती की कृपा प्राप्त करने के लिए उसकी शरण में जाना चाहिए वह सभी दुखों को दूर करती है। सच्चे मन से मां भगवती को याद करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इससे पूर्व धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। महाआरती, पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगा। आसपास के धनियाकोट, सिमलखा, बसगांव, हरोली, डोलकोट, बजेडी़ बेतालघाट, वर्धो, रतौड़ा, नैनीचैक, सीम,सिल्टोना आदि तमाम गांवों के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे माहौल भक्तिमय कर दिया। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। कारसेवक सुबह से ही व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!