= आशाओ ने निकाला जुलूस
= राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

(((सुनील मेहरा/अंकित सुयाल/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

मांगों की अनदेखी से नाराज आखिरकार आशा कार्यकर्ता अल्मोड़ा हल्द्वानी राजमार्ग पर उतर आई। अस्पताल से तहसील तक सरकार विरोधी नारे लगाए। दो टूक चेताया कि यदि उपेक्षा की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकर्ताओं का सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार को संगठन अध्यक्ष नीमा भट्ट के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला। नारेबाजी कर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रोत्साहन राशि के नाम पर आशा कार्यकर्ताओं को झुनझुना थमाया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साफ कहा कि जल्द मांगे पूरी ना हुई तो सरकार के मंत्रियों का घेराव होगा। इस दौरान आशा बिष्ट, इंदू बिष्ट, खष्टी देवी, जानकी देवी, बसंती देवी, आरती आर्या, चंद्रा देवी, उमा देवी आदि मौजूद रहे। इधर बेतालघाट में भी आशाओं ने जुलूस निकाल रोष जताया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा सरकार विरोधी नारे लगाए। यहां संगठन अध्यक्ष विमला उप्रेती, भगवती बोहरा, तुलसी पांडे, पुष्पा बिष्ट, भगवती भंडारी, उमा सत्यवली, पुष्पा नैनवाल, कमला भट्ट, उमा रावत, विमला जलाल, विमला देवी, बसंती रौतेला, आशा बिष्ट, हंसी गोस्वामी, हीरा नेगी, पूजा फुलारा आदि मौजूद रहे।