= सोनगांव में श्रीमद भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
= कथा श्रवण को रोजाना पहुंच रहे सैंकडो श्रद्धालु

(((दलिप सिंह नेगी/कुबेर सिंह जीना/महेंद्र कनवाल की रिपोर्ट)))

सोनगांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय है। दूरदराज के गांवों के लोग कथा श्रवण को गांव स्थित देवी मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा के दौरान देश दुनिया से कोरोना के खात्मे को प्रार्थना भी की गई।
बेतालघाट ब्लॉक स्थित सोनगांव में स्थित देवी भागवत कथा सुनने आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना दूरदराज से सैकड़ो श्रद्धालु कथा श्रवण को मंदिर पहुंच रहे हैं। कथा व्यास आचार्य कैलाश ससुयाल ने हनुमान जी की दिव्य लीलाओं का गुणगान किया। कहा कि बजरंगबली अपने भक्तों का हमेशा ख्याल रखते हैं। सच्चे मन से पूजा अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इससे पूर्व आचार्य गिरीश पांडे, बसंत पांडे, प्रकाश नैनवाल ने यजमान बालम सिंह, चंदन सिंह, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, ईश्वर सिंह, जगत सिंह, पूरन सिंह आदि से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। माता के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तन भी चलते रहे। इस दौरान बनवारी गिरी, लाल गिरी, पवन मेहरा, भारत, पुष्कर, गणेश, योगेश, मुन्ना, देव सिंह, जगमोहन, जीवन जोशी, तारा दत्त पांडे, पंकज शर्मा, नीरज नयाल आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!