🔳 जंगली जानवरों व ध्वस्त पड़ी सिंचाई नहरों से नुकसान पर की चर्चा
🔳 सब्जी व अनाज उत्पादक गांव में खेती-बाड़ी चौपट होने पर जताई चिंता
🔳 समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
🔳 सीडीओ ने दिलाया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

कोसी घाटी के किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय से वार्ता की। जंगली जानवरों व ध्वस्त पड़ी सिंचाई नहरों समेत कई मुद्दे उठाए। बताया की लंबे समय से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में जंगली जानवर व बंदर खेतीबाड़ी के लिए अभिशाप बन चुके हैं। वर्ष 2021 से ध्वस्त पड़ी सिंचाई नहरें किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। लंबे समय से हो रहे नुकसान से अब किसानों का खेतीबाड़ी से मोहभंग होता जा रहा है। किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय से मुलाकात कर समस्याएं गिनाई। बताया की समस्याओं से घिरे कोसी घाटी के परेशान हो चुके हैं। नहरों के ध्वस्त पड़े होने से सिंचाई का पानी खेतों तक न पहुंचने से खेत बंजर हो चुके हैं। बची कुची फसल जंगली जानवर चौपट कर दे रहे हैं। किसान मोर्चा नेता ने सीडीओ से कोसी घाटी के किसानों की समस्याओं के समाधान को ठोस कदम उठाने तथा योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने को अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने किसान मोर्चा नेता को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *