🔳 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में निकाली भव्य कलश यात्रा
🔳 धार्मिक अनुष्ठान से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र
🔳 कथा श्रवण को आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ की गई गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना
{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित श्री कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में विधी विधान से पूजा अर्चना के बाद संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भव्य कलश यात्रा निकाली। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। 11 अगस्त को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।
सोमवार को कोसी नदी के तट पर स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली के समीप श्री कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमान गोपाल सिंह कनवाल, इंद्रा देवी, गोपाल सिंह परिहार, ललिता देवी, नरेंद्र सिंह,गीता देवी, हरीश परिवार, हेमा देवी से से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के बीच कलश यात्रा निकाली। मंदिर में विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। दोपहर में कथा व्यास आचार्य डा. कमलेश कांडपाल ने कथा पाठ किया। कहा की भगवान श्री कृष्ण का नाम जपने मात्र से ही तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया। कथा श्रवण को आसपास के सुयालबाडी, सुयालखेत, गडस्यारी, सूरी, नौगांव, बेडगाव, जाला, जौरासी, नावली समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्यों के अनुसार 11 अगस्त को हवन, पूर्णाहुति, महाआरती व भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।