🔳भारी मलबा वन पंचायत की जमीन पर डाल पौधे कर डाले नष्ट
🔳पहाड़ी का सीना चीर मानवजनित आपदा की भी तैयारी
🔳सरपंच ने पत्थर निकालने वाले आरोपित का किया चालान
🔳उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पत्थर होंगे सील
🔳वन पंचायत की जमीन पर मलबा डालने पर भी होगी कार्रवाई
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}
सूदूर गांवों में बिल्डरों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है बेतालघाट ब्लॉक के रुपसिंह धूरा गांव में पहाड़ी काट पत्थरों के खदान तथा लोडर मशीन से मलबा निकाल वन पंचायत की भूमि पर डाल दिए जाने का मामला सामने आया है। वन पंचायत सरपंच माया देवी के अनुसार मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। पत्थरों को सील करने के निर्देश मिले हैं। वन पंचायत की भूमि पर मलबा डालने के मामले में भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर रुपसिंह धूरा गांव में बिल्डर मनमानी पर आमादा हो चुके हैं। नियमों को ताक पर रख बगैर अनुमति भारी भरकम लोडर मशीनों के चलने से गांव के बाशिंदे भी दहशत में हैं। ताज़ा मामला अवैध पत्थरों के खदान व लोडर मशीनों से खदान कर निकाले गए मलबे को वन पंचायत की भूमि में डालने से जुड़ा है अंदेशा है की पूर्व में जायका योजना से लगाए गए कई पौधे मलबे के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। मामले से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ। मामले के सामने आने के बाद हरकत में आए वन पंचायत सरपंच ने पत्थरों के खदान पर आरोपित का पांच हजार रुपये का चालान भी कर दिया है। वन पंचायत सरपंच माया देवी के अनुसार उच्चाधिकारियों ने पत्थरों को सील करने के निर्देश दिए हैं जबकि वन पंचायत की जमीन पर भारी मात्रा में मलबा डाल पौधे नष्ट करने की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।




