🔳पेयजल संकट गहराने से गांव व विद्यालय में पड़ा पानी का अकाल
🔳बूंद बूंद पानी को दूर दराज रुख करना बनी मजबूरी
🔳अराजक तत्वों के हौसले बुलंद होने से ग्रामीणों में रोष
🔳ग्राम प्रधान ने मामले में कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}}

बेतालघाट ब्लॉक के ओडाबास्कोट गांव में आए दिन पेयजल योजना के मुख्य स्रोत पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो जा रही है। आपूर्ति ठप हो जाने से गांव के सौ से ज्यादा परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में स्थित विद्यालय में अध्ययनरत तीस नौनिहालों भी बूंद बूंद पानी को तरस जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
बरसात में भी कई गांवों में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं। अराजक तत्वों की अराजकता से ओडाबास्कोट गांव के बाशिंदों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गांव को समीपवर्ती रिखोली गांव के नजदीक स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी की आपूर्ति की जाती है। गांव के सौ से ज्यादा परिवार व उच्च माध्यमिक विद्यालय के लगभग तीस नौनिहाल भी पानी के लिए इसी योजना पर निर्भर है पर आए दिन अराजक तत्व प्राकृतिक जल स्रोत में ओडाबास्कोट गांव की पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर नुकसान पहुंचा दे रहे हैं। आपूर्ति ठप हो जाने से गांव के बाशिंदे दूर दराज के क्षेत्रों से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। गांव के बाशिंदे अराजक तत्वों के योजना के पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाए जाने से आक्रोशित हैं। ग्रामीण क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को दुरुस्त करते हैं पर दूसरे दिन ही अराजक तत्व लाइन को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं। अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की आए दिन लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान सीमा आर्या के अनुसार पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने से गांव में बूंद बूंद पानी को हाहाकार मच जा रहा हे। ग्राम प्रधान सीमा ने पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। साफ कहा की जल्द ही योजना को नुकसान कर जनहित से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तहरीर प्रशासन को दी जाएगी‌।

error: Content is protected !!