🔳खराब हो चुकी 13 सोलर लाइटों की हुई मरम्मत
🔳सोलर लाइटों के खराब हो जाने से खड़ी हुई परेशानी
🔳सार्वजनिक रास्तों पर अंधेरा होने से जंगली जानवरों का भी बढ़ गया था खतरा
🔳समय रहते व्यवस्था में सुधार होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में लगी सोलर लाइटों की मरम्मत को विशेष अभियान चलाया गया। मैकेनिक की मदद से गांव में सार्वजनिक स्थानों पर लगी करीब तेरह लाइटों को दुरुस्त किया गया। ग्राम प्रधान इंदु जीना के अनुसार लंबे समय से लाइटें खराब पड़ी थी। अब सभी लाइटों को दुरुस्त कर लिया गया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सिरसा ग्राम पंचायत में लंबे समय से सोलर लाइटों में तकनीकी खराबी आने से लोगों को आवाजाही में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सार्वजनिक रास्तों पर लगी लाइटों के खराब होने से शाम के वक्त जंगली जानवरों का खतरा भी कई गुना बढ़ गया। ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी ग्राम प्रधान इंदु जीना को दी। ग्राम प्रधान इंदु ने निरीक्षण कर खराब पड़ी लाइटों को चिह्नित किया। सोमवार को हल्द्वानी से बुलाए गए मैकेनिक की मदद से लाइटों की मरम्मत का कार्य शुरु किया गया। शाम तक अलग अलग स्थानों पर लगी करीब तेरह लाइटों की मरम्मत कर दी गई। लाइटों के दुरुस्त होने से अब गांव के बाशिंदों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ग्राम प्रधान इंदु जीना के अनुसार गांव की समस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। सभी तेरह लाइटों की मरम्मत कर व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। लाइटों को दुरुस्त करवाए जाने पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!