🔳भारी बारिश के बीच छत के एकाएक क्षतिग्रस्त होने से मचा हड़कंप
🔳परिवार के लोगों के दूसरे मकान में होने से टल गई अनहोनी
🔳मकान के निचले हिस्से में बंधी बकरियां भी बाल बाल बची
🔳ग्राम प्रधान ने प्रशासन से की प्रभावित को मुआवजा देने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से अब गांवों में आफत खड़ी होने लगी है। बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव में दो मंजिलें आवासीय मकान की छत भरभरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की भवन स्वामी दूसरे मकान में थे और बड़ा हादसा टल गया। ग्राम प्रधान ने प्रभावित ग्रामीण को क्षति का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
बारिश से अब गांवों में स्थित आवासीय भवन दरकने लगे हैं। रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में बीते रोज आवासीय भवन की छत क्षतिग्रस्त होने के बाद सोमवार सुबह बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो में तेज बारिश के बीच कास्तकार बचे सिंह के दोमंजिले आवासीय मकान की छत भरभरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। मकान के निचले हिस्से में बकरियां बंधी थी जबकि भवन स्वामी परिवार समेत समीप ही दूसरे मकान में थे। छत गिरने की जोरदार आवाज सुन आसपास के लोग व भवन स्वामी मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर बंधी बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही की सभी सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। ग्राम प्रधान गीता मेहरा ने घटना की सूचना प्रशासन को भेज दी है। प्रशासन से प्रभावित किसान को नुकसान का उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई है।




