🔳पाइप लाइन बिछाने को खोदी गई जमीन में रपटकर घायल हो रही महिलाएं
🔳तीन महीने से ठप पड़ा है ढाई करोड़ रुपये की योजना का कार्य
🔳ग्रामीणों ने लगाया विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप
🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे जौरासी गांव का मामला
🔳सहायक अभियंता बोले- ठेकेदार को भेजा गया है नोटिस

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में लाखों करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं में अनियमिताएं सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में लगभग ढ़ाई करोड़ रुपये की योजना का कार्य तीन महीने से अधूरा पड़ा है। जगह जगह खुदाई के बाद छोड़े गए कार्य से गांव के लोग रपटकर चोटिल हो रहे हैं बावजूद जल संस्थान अनदेखी पर आमादा है। ग्रामीणों ने कार्य पूरा न किए जाने पर रोष जताया है।

सरकार ने गांवों में पानी का सूखा खत्म करने को जल जीवन मिशन योजना के तहत लाखों करोड़ों रुपये का बजट उपलब्ध कराया है पर बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में योजना की आड़ में बजट ठिकाने लगाया जा रहा है। कहीं लाइन बिछाने, पेयजल टैंक निर्माण में अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं तो कहीं लंबे समय से कार्य ठप पड़े हैं। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे रामगढ़ ब्लॉक के जौरासी गांव में भी ढाई करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से निर्माणाधीन योजना कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही है। तीन महीने से योजना का कार्य ठप पड़ा हुआ है। जगह जगह लाइन बिछाने को की गई खुदाई का कार्य अधूरा होने से गांव की महिलाएं गिराकर चोटील तक हो चुकी है। बच्चों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जल संस्थान के अधिकारी अनदेखी पर आमादा है। करोड़ों रुपये की योजना में अनियमितता किए जाने से गांव के बाशिंदों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है की विभागीय अधिकारी लापरवाही पर आमादा है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बसंती देवी, धना देवी, मालती देवी, राधिका देवी, तारा सिंह, नैन सिंह, भुवन सिंह, खीम सिंह, दीवान सिंह, धन सिंह, गोधन सिंह, नब्बू सिंह, गोपाल सिंह, धाम सिंह, मोहन सिंह, पान सिंह, मुन्ना राम, गोपाल राम, इंदर राम आदि ग्रामीणों ने कार्य अधूरा होने पर गहरी नाराजगी जताई है। जल संस्थान के सहायक अभियंता सुभाष गंगोला के अनुसार ठेकेदार को नोटिस भेज दिया गया है। जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!