🔳बागेश्वर से बरेली जाने को निकली, गरमपानी में हो गई खराब
🔳बस में सवार 34 यात्री दूसरे वाहन से हुए गंतव्य को रवाना
🔳परिवहन निगम की बदहाल बसों पर जताई नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
पर्वतीय सड़कों पर दौड़ने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें कब रास्ते में साथ छोड़ दें कुछ कहा नहीं जा सकता। बागेश्वर से बरेली जा रही रोडवेज बस गरमपानी बाजार में पहुंचते ही खराब हो गई। बस में सवार 34 यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने परिवहन निगम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। बाद में यात्री अलग अलग वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए।
सरना, पदमपुरी निवासी बस चालक सुरेन्द्र मंगलवार को सुबह पांच बजे बागेश्वर डिपो की बस यूके07पीए 3118 में परिचालक किच्छा निवासी भुवन कुमार व करीब 34 यात्रियों को लेकर बरेली के लिए रवाना हुआ। सुरेंद्र दस बजे के आसपास अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में पहुंचा ही था की एकाएक बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक व परिचालक ने तकनीकी खराबी दूर करने का प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी। बस चालक के अनुसार क्लच ने कार्य करना बंद कर दिया। बस में तकनीकी खराबी आने से हाइवे पर ही खड़ी हो गई। बस में सवार सभी यात्रियों को आधे रास्ते से दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना पड़ा। यात्रियों ने परिवहन निगम की बदहाल बसों पर सवाल उठाए। आरोप लगाया की पर्वतीय क्षेत्रों की लंबी रुट की बसों को सही स्थिति में होना चाहिए पर परिवहन विभाग के अधिकारी खस्ताहाल बसों को भेज इतिश्री कर दे रहे हैं जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।




