🔳बाजार व गांवों में धड़ल्ले से बेची जा रही अवैध अंग्रेजी शराब
🔳तस्करी से लगाई जा रही सरकार को चपत
🔳आबकारी विभाग की अनदेखी का फायदा उठा रहे शराब तस्कर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी व आसपास के क्षेत्रों में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री तेज हो गई है। खुलेआम हो रही तस्करी से आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। शराब तस्करी से माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बढ़ता जा रहा है।

सुयालबाडी व आसपास के क्षेत्रों में अवैध अंग्रेजी शराब की धमक तेज हो गई है। बाजार क्षेत्र में सरकारी देशी शराब की दुकान जरुर है पर क्षेत्र में आसानी से अवैध अंग्रेजी शराब उपलब्ध हो जा रही है जिससे सरकार को भी राजस्व की सीधी चपत लगाई जा रही है। अंग्रेजी शराब की लगातार बढ़ रही बिक्री के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। आबकारी विभाग भी आंखें मूंदे बैठा है। अवैध शराब की बिक्री से गांवों का माहौल भी अशांत होने का अंदेशा बना हुआ है। अवैध शराब बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग भी उठने लगी है।

error: Content is protected !!