🔳योजना की बदहाल स्थिति से चढ़ा ग्रामीणों का पारा
🔳निरीक्षण को पहुंचे सहायक अभियंता के सामने जताया रोष
🔳गांवों के बाशिंदों की उपेक्षा का लगाया आरोप
🔳कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद अनदेखी पर जताई नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पेयजल योजना की बदहाल स्थिति व समुचित पेयजल उपलब्ध न होने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। निरीक्षण को पहुंचे जल संस्थान के सहायक अभियंता को जगह जगह बदहाल पड़ी योजना की हालत दिखाई गईं। लगातार अनदेखी किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष भी जताया। आरोप लगाया की विभागीय अधिकारी आमजन के हितों से खिलवाड़ को आमादा है।
रामगढ़ ब्लॉक के बांज, टिकुरी, ग्वेती, सलकुली, मयेली गांव के लगभग दो सौ से भी अधिक परिवारों को ग्वेती पेयजल योजना से पेयजल की आपूर्ति की जाती है पर पेयजल लाइन के जगह जगह बदहाल होने से गांव के बाशिंदों को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जगह जगह लाइन कपड़े व टूयूब से बांधकर संचालित की जा रही है। लगातार योजना को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों की मांग पर योजना के निरीक्षण को पहुंचे जल संस्थान के सहायक अभियंता सुभाष गंगोला के सामने ही ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। सहायक अभियंता को जगह जगह बदहाल हालत में पड़ी लाइन की स्थिति दिखाई गई। आरोप लगाया की लगातार अनदेखी की जा रही है। गांव के लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा। मुख्य टैंक ही लीकेज है। स्थानीय भारतेन्दु पाठक ने आरोप लगाया की विभागीय अधिकारी सुध लेने तक को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एक स्वर में योजना की मरम्मत किए जाने की मांग उठाई। सहायक अभियंता सुभाष गंगोला ने ग्रामीणों को बताया की जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव को नई योजना से जोड़ा जाना है। डीपीआर भी तैयार कर ली गई है। इस दौरान गोपाल बिष्ट, पूरन सिंह नेगी सुरेन्द्र नेगी, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!