🔳हार्दिक को सेनापति व चित्रांगी को उपाध्यक्ष की कमान
🔳सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया शिशु भारती का गठन
🔳चौकी प्रभारी खैरना ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां की साझा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में शिशु भारती का गठन कर विद्यार्थियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने शिशु भारती के नवनियुक्त पदाधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई। चौकी प्रभारी ने नौनिहालों को विभिन्न नियमों की जानकारी दे जागरुक भी किया।
सोमवार को शिशु मंदिर परिसर में प्रधानाचार्य मनोहर की अध्यक्षता में शिशु भारती का गठन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बारगल त्रिभुवन पाठक व चौकी प्रभारी खैरना धर्मेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शीला बोहरा को शिशु भारती का अध्यक्ष चुना गया जबकि चित्रागी को उपाध्यक्ष, हार्दिक साह सेनापति, महक उप-सेनापति, तथा यामिनी बुधलाकोटी मंत्री चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यालय हित में कार्य करने की बात कहीं। अतिथियों ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बच्चों को हाइवे पर आवाजाही करते वक्त नियमों का पालन करने का आह्वान किया। अनजान लोगों से कुछ न लेने, मोबाइल से दूर रहने समेत तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने विद्यालय में शैक्षणिक माहौल की सराहना की। इस दौरान प्रयाग जोशी,महिपाल सिंह, डिगर कुमार, राधा त्रिपाठी, मंजू ढौंडियाल, हंसा जोशी, संगीता साह, गीता पाठक, हेमलता बिष्ट, लता बिष्ट, भावना पांडे, रोशनी, कविता अधिकारी आदि मौजूद रहे।




