🔳हाइवे पर चरम पर पहुंची रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी
🔳कालाबाजारी में लिप्त तस्कर दे रहे प्रशासन को खुली चुनौती
🔳गरमपानी खैरना व आसपस के क्षेत्र में सक्रिय हैं तस्करों का नेटवर्क
🔳कालाबाजारी से लगाई जा रही सरकार को राजस्व की चपत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रसोई गैस तस्करी चरम पर पहुंच चुकी है। गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में सक्रिय तस्कर साढ़े नौ सौ रुपये के सिलेंडर के पंद्रह सौ रुपये तक वसूल कर रहे है। सिलेंडर का संकट पैदा कर मनमाने दामों पर बेचे जाने से सरकार को राजस्व की चपत लगाई जा रही है। एसडीएम विपिन चंद्र पंत के अनुसार तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा। तस्करों पर भी सख्ती से कार्रवाई होंगी।
हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लंबे समय से रसोई गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी का खेल जोरों पर है। बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। तस्कर सिलेंडर का जखीरा इकठ्ठा कर जरुरतमंदों को ऊंची कीमतों पर बिर्की कर रहे हैं। तस्करों के एक साथ कई सिलेंडर इकठ्ठा करने से पूरे क्षेत्र पर दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं की बाजार क्षेत्र में खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है जबकि बाजार क्षेत्र में पुलिस चौकी व तहसील मुख्यालय भी स्थित है। तस्कर पर्वतीय क्षेत्रों को सिलेंडर लेकर जाने वाले वाहनों से भी बीच बाजार सिलेंडर उतार रहे हैं जिससे कभी भी धमाका होने का खतरा बना हुआ है पर तस्कर क्षेत्रवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली विपिन चंद्र पंत के अनुसार तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने को अभियान चलाया जाएगा। कालाबाजारी में लिप्त लोगों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!