🔳पार्किंग व्यवस्था न होने पर वाहनों को हाईवे पर कराया जा रहा पार्क
🔳बेतरतीब ढंग से खड़े किए वाहन बन रहे जाम का प्रमुख कारण
🔳कैंची क्षेत्र में होटल व होम स्टे संचालकों की मनमानी यात्रियों पर पड़ रही भारी
🔳अव्यवस्था के बावजूद कार्रवाई न होने पर उठ रहे सवाल
🔳पार्किंग के अनुसार ही पर्यटकों को ठहराने की व्यवस्था बनाए जाने की मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कैंची क्षेत्र में होटल व होम स्टे संचालित करने वाले व्यवस्था से खुलेआम खिलवाड़ पर आमादा है। जिसका खामियाजा हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मुनाफे के फेर में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के बावजूद होम स्टे व होटल संचालक पर्यटकों के वाहनों को हाइवे पर ही बेतरतीब ढंग से पार्क करा दे रहे हैं। गलत ढंग से पार्क किए गए वाहन ही जाम का प्रमुख कारण बनते जा रहा हैं।

कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन पर जाम एक बड़ी समस्या बन चुका है। महत्वपूर्ण हाइवे पर दिन की शुरुआत ही कैंची क्षेत्र के जाम के साथ हो रही है। कैंची पुलिस की टीम दिन भर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में खूब पसीना बहा रही है बावजूद हाइवे पर वाहन फंसते चले जा रहे हैं। कैंची व आसपास होम स्टे व होटल संचालकों की मनमानी भी हाइवे पर जाम का बड़ा कारण है। समुचित पार्किंग उपलब्ध न होने के बावजूद होम स्टे व होटल संचालक पर्यटकों के वाहनों को हाइवे पर गलत दिशा में बेतरतीब ढंग से पार्क करवा दें रहे हैं। वाहनों के चालक होटलों में आराम फरमा रहे हैं वहीं हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्री जाम में फंसकर परेशान हो जा रहे हैं। आए दिन गलत दिशा में पार्क वाहनों से हाइवे पर जाम लग जा रहा है बावजूद होटल व होम स्टे संचालक मनमानी पर आमादा है। कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई जा चुकी है पर सुध नहीं ली जा रही जिसका खामियाजा हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। एंबुलेंस वाहनों के भी जाम में फंसने से मरीजों की जिंदगी पर भी संकट गहरा जा रहा है। व्यापारी नेता गोधन सिंह बिष्ट, फिरोज अहमद, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, सुनील सिंह मेहरा, विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने क्षेत्र में स्थित होटल व होम स्टे संचालकों को पार्किंग अनुसार ही पर्यटकों को कमरे उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश देने की मांग प्रशासन से की है।

error: Content is protected !!