🔳सुबह से शाम तक लग जा रही वाहनों की कतार
🔳कई बार एंबुलेंस वाहनों के फंसने से मरीजों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा
🔳पुलिसकर्मियों व एनएच कर्मियों की निगरानी में आवाजाही कराने की उठी मांग
🔳हाईवे पर जाम बनता जा रहा नासूर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र जाम का गढ़ बन चुका है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। मजबूरी में हाइवे पर आवाजाही कर रहे यात्री व पर्यटक ही ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी निभा यातायात सुचारु कराने में जुट जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने दोपांखी क्षेत्र में पुलिसकर्मियों व एनएच कर्मियों की निगरानी में आवाजाही कराने की मांग उठाई है।
हाइवे पर जाम बड़ी समस्या बन चुकी है। अतिसंवेदनशील दोपांखी क्षेत्र में हालात विकट है। रोजाना सुबह से ही दोपांखी क्षेत्र में जाम लगने से वाहनों की कतार लग जा रही है। पहाड़ से तराई तथा तराई से पहाड़ जा रहे यात्रियों व पर्यटकों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। जाम लगने से गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र तक छोटे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों व राहगीरों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। दोपांखी क्षेत्र में जाम लगने से कई बार एंबुलेंस आदि भी कतार में फंस जा रही है जिस कारण मरीजों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जाम वाले क्षेत्र में वन वे आवाजाही होती है ऐसे में आमने-सामने वाहन आने से जाम की समस्या बन जा रही है। जाम खोलने में अब वाहनों में बैठे यात्रियों व पर्यटकों को ही नीचे उतरकर ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी निभानी पड़ रही है यात्री खुद ही जाम खोलने में जुट जा रहे हैं एक बार यातायात सुचारु होने के बाद फिर दोबारा जाम लगने से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, व्यापार मंडल अध्यक्ष चमड़ियां विक्रम सिंह बिष्ट, रघुराज सिंह बर्गली, गोधन सिंह, मनोज नैनवाल, भैरव नैनवाल, हीरा सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत, आनंद सिंह नेगी आदि लोगों ने क्षेत्र में पुलिस कर्मियों व एनाएच कर्मियों की निगरानी में आवाजाही कराए जाने की मांग उठाई है ताकी जाम की समस्या से निजात मिल सके।




