🔳कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने पर भाजपाइयों में उबाल
🔳नारेबाजी कर निकाला गुबार, पुतला किया आग के हवाले
🔳भिकियासैंण ब्लॉक के मोहनरी गांव के समीप मिले थे गौवंशीय पशुओं के अंग
🔳पुलिस की विशेष टीम ने चार लोगों को किया है गिरफ्तार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
भिकियासैंण ब्लॉक के मोहनरी गांव के समीप गौवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने से भाजपा कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। भुजान चौराहे पर नारेबाजी कर कांग्रेस पार्टी का पुतला आग के हवाले किया। गौवंशीय पशुओं की हत्या के मामले में पकड़े गए चारों आरोपितों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग भी उठाई।
मोहनरी बगडवार क्षेत्र में बीते दिनों गोवंशीय पशुओं के अंग मिलने से हड़कंप मच गया। हिंदूवादी संगठनों व भाजपा नेताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंप मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। हरकत में आई पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच तेज की। पुलिस ने मामले का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में स्थानीय कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने पर सोमवार को भुजान बाजार क्षेत्र में बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी कर गुबार निकाला। पुतला आग के हवाले किया गया। वक्ताओं ने कहा की गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी इस मामले में सरकार व प्रशासन की नाकामी बता रही थी तथा दबी जबान जांच की मांग की जांच की जा रही थी। दूसरी ओर पार्टी का ही नेता गौवंश हत्या व तस्करी में लिप्त है। कार्यकर्ताओं ने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान रमेश खनायत, पनी राम, राजेंद्र नेगी, पूरन खनायत, संजय सिंह, सोनू शर्मा, पान देव, कुंदन, दयाल सिंह आदि मौजूद रहे।




