🔳पाडली क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के नीचे लगी रही वाहनों की कतार
🔳कई स्थानों पर हाईवे पर बिछी रही पत्थरों की चादर
🔳यात्री, पर्यटक व वाहन चालक जान जोखिम में डाल करते रहे आवाजाही
🔳व्यापारियों ने पुलिस व एनएच कर्मियों की निगरानी में आवाजाही करवाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटी पहाड़ी के आग से राख होने के बाद अब पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। जगह पत्थर गिरने से कई बार आवाजाही प्रभावित रही। पाडली क्षेत्र में खतरनाक पहाड़ी के नीचे वाहनों के खड़े रहने से यात्रियों की जिंदगी पर खतरा मडराता रहा। व्यापारियों ने खतरनाक स्थानों पर एनएच कर्मियों व पुलिस की निगरानी में आवाजाही करवाए जाने की मांग उठाई है।

कुमाऊं की लाइफ लाइन पर खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा। जगह-जगह हाईवे के बदहाल होने से पहले ही खतरे के बीच आवाजाही हो रही है वहीं अब हाईवे से सटी पहाड़ी में आग भड़कने से खतरा कई गुना बढ़ गया है। पाडली क्षेत्र में करीब डेढ़ किलोमीटर दायरे में लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। हाईवे पर जगह-जगह बिछी पत्थरों की चादर से बाइक सवार रपट जा रहे हैं वहीं लगातार पत्थर गिरने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। बीते शनिवार को धधकी आग से रविवार शाम तक जंगल धूं-धूं कर जलता रहा। हाईवे किनारे कई चीड़ के पेड़ भी जल उठे जिससे पेड़ों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया। खतरनाक पहाड़ी के ठिक नीचे जाम लगने से काफी देर तक यात्री वाहनों के खड़े रहने से यात्रियों की जिंदगी पर खतरा मंडराता रहा। वही दो पांखी क्षेत्र में भी दिन भर में कई बार जाम लगा। बगैर निगरानी आवाजाही होने से कई बार बीचों-बीच फंस गए। कई बार वाहन चालकों में लड़ाई झगड़े की नौबत तक पैदा हो गई‌। स्थानीय व्यापारी दीवान सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, विक्रम सिंह बिष्ट, गोधन सिंह, रघुराज सिंह बर्गली, फिरोज अहमद, हीरा सिंह, मनोज नैनवाल आदि ने हाइवे पर खतरनाक स्थानों पर पुलिस प्रशासन व एनएच कर्मियों की निगरानी में आवाजाही कराने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!