🔳रामगढ़ पुलिस की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
🔳 एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका बाहर
🔳 आपातकालीन 108 सेवा से भेजा गया अस्पताल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के गागर क्षेत्र में युवक के असंतुलित होकर खाई में गिरने की सूचना से हड़कंप मच गया। रामगढ़ पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो चुके युवक को बामुश्किल बाहर निकाला। आपातकालीन 108 सेवा से उपचार के लिए सीएचसी भवाली भेजा गया। घायल के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है।
मेहरागांव निवासी प्रकाश सिंह बिष्ट के गागर क्षेत्र में असंतुलित होकर सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई की ओर गिरने की सूचना पर चौकी प्रभारी रामगढ़ दिलीप कुमार मय टीम मौके पर पहुंचे। गहरी खाई से युवक को बाहर निकालने को रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल घायल को खाई से निकाल सड़क तक पहुंचाया गया। आपातकालीन 108 सेवा की मदद से घायल को उपचार के लिए भवाली अस्पताल भेजा गया। इस दौरान एएसआई भूपेंद्र सिंह, जितेन्द्र यादव, दर्शन चौधरी, राम सिंह राणा आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




