🔳जंगल के ठिक सामने पाडली गांव की महिलाओं ने देखा तो किया हल्ला
🔳तीनों संदिग्धों की ठिक ठाक वेषभूषा से सख्ते में ग्रामीण
🔳ग्रामीणों ने तीनों का पता लगाकर कार्रवाई की उठाई मांग
🔳रेंजर ने पता लगाने व गश्त बढ़ाने का किया दावा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे हरतपा के जंगल को आग के हवाले कर तीन संदिग्ध फरार हो गए। जंगल के ठिक सामने स्थित पाडली गांव की महिलाओं ने हो हल्ला भी किया बावजूद तीन संदिग्धो ने जंगल में आग लगा दी। स्थानीय ग्रामीण के अनुसार तीनों संदिग्ध जंगल को आग के हवाले कर जंगल के रास्ते ही वापस लौट गए। लोगों ने मामले का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है।
शुक्रवार साढ़े आठ बजे आसपास हाइवे से सटे हरतपा के जंगल में तीन लोगों के पहुंचने तथा काफि देर तक जंगल क्षेत्र में रहने से ठिक सामने के पाडली गांव के लोग हैरत में पड़ गए। तीनों लोगों की आवाजाही संदिग्ध प्रतीत होने पर गांव के बाशिंदे उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रहे। कुछ देर बाद तीनों सदियों ने जंगल में आग लगानी शुरु कर दी। जंगल को आग के हवाले किए जाने से पाडली गांव की महिलाओं ने हो हल्ला किया। जंगल में आग ने लगाने को भी कहा बावजूद तीनों संदिग्ध जंगल के अलग अलग हिस्से में आग लगाने के बाद जंगल के रास्ते ही फरार हो गए। पाडली गांव निवासी पवन कुमार के अनुसार ठिक ठाक वेशभूषा वाली तीन लोग जंगल में आग लगाकर फरार हो गए। गांव के लोगों ने काफि हो हल्ला भी किया बावजूद तीनों ने एक न सुनी। ग्रामीणों ने मामले का खुलासा कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी भवाली रेंज विजय मेलकानी के अनुसार तीनों संदिग्धों के बारे में पता लगाया जाएगा। टीम को भी गस्त बढ़ाने के निर्देश दिए जाएंगे।




