🔳पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से तीन घंटे तक लगा रहा जाम
🔳कई किलोमीटर तक लगी रही छोटे बड़े वाहनों की कतार
🔳वाहनों में पत्थरों के गिरने से मच गई अफरा तफरी
🔳हवा के तेज झोंकों ने आग की लपटों को कर दिया विकराल
🔳गिरते पत्थरो के बीच जान हथेली पर रख आवाजाही बनी मजबूरी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटी पहाड़ी पर धधकी आग ने करीब तीन घंटे तक हाइवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से जाम में फंसे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कई वाहनों पर पत्थर भी गिरे गनीमत रही की बड़ी अनहोनी टल गई। लंबे इंतजार के बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही की। हवा के तेज झोंके ने आग की लपटों को विकराल कर दिया। शाम तक पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी रहा।

शुक्रवार को पाडली क्षेत्र में हाइवे से सटी पहाड़ी को आग के हवाले करने वाले संदिग्धों की करतूत का खामियाजा यात्रियों व पर्यटकों को भुगतना पड़ा। पहाड़ी पर आग लगने से बड़े बड़े पत्थर हाइवे पर गिरने लगे। लगातार खतरा बढ़ता देख वाहन चालकों ने वाहन रोक लिए। देखते हि देखते सैकड़ों छोटे बड़े वाहन जाम में फंसते चले गए। आग के रुख बदलने से हाइवे पर लगी वाहनों की कतार के ठिक उपर आग भड़क उठी। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का दायरा बढ़ने से जोखिम दोगुना हो गया। पहाड़ी से गिरे पत्थर की वाहनों से भी जा टकराए। गनीमत रही की कोई यात्री, वाहन चालक व पर्यटक चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पत्थरों के गिरने का क्रम कुछ कम होने के बाद कई वाहन चालकों ने जान हथेली पर रख आवाजाही शुरु की। देर शाम तक जंगल धूं-धूं कर जलता रहा। पहाड़ी से भी लगातार पत्थर गिरते रहे। कैंची से रातीघाट क्षेत्र तक जगह जगह पत्थर बिखरे रहे‌। आवाजाही करने वाले यात्रियों ने महत्वपूर्ण हाइवे से सटी पहाड़ी पर आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई।

error: Content is protected !!