🔳जान हथेली पर रख आवाजाही बनी मजबूरी
🔳लोनिवि कर्मियों के पत्थरों को हटाने में छूटे पसीने
🔳कई किमी दायरे में लगातार गिरते रहे पत्थर
🔳जंगलों में धधकती आग से अब आवाजाही भी हुई खतरनाक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

मोटर मार्गो से सटी पहाड़ियो के आग से राख होने के बाद अब लगातार पत्थरों के गिरने से आवाजाही भी खतरनाक हो चुकी है। तमाम गांवों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर पत्थरों की बारिश से हालात बिगड़ गए। लोनिवि कर्मियों ने बामुश्किल पत्थरों को हटाया। मोटर मार्ग पर कई जगह रुक रुक कर पत्थर गिरते रहे।
वनाग्नि की चपेट में आकर जंगल तेजी से नष्ट होते जा रहे हैं वहीं सड़क मार्गों से सटी पहाड़ियों के आग से खाक हो जाने के बाद आवाजाही भी खतरनाक हो चुकी है। बीते दिनों अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे पर जगह जगह पत्थरों के गिरने से हालात बिगड़ने के बाद अब ग्रामीण सड़कों पर भी खतरा बढ़ गया है। तमाम गांवों को जोड़ने वाले भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग से सटी पहाड़ी कुछ दिनों पहले वनाग्नि की चपेट में आकर राख हो चुकी है। अब मोटर मार्ग पर पहाड़ी से पत्थरों के गिरने का सिलसिला शुरु हो गया। लगातार पत्थरों के गिरने से खतरा बढ़ गया है। आए दिन जगह जगह पत्थरों के गिरने से लोनिवि कर्मियों को भी पत्थरों को हटाने में खूब पसीना बहाना पड़ा रहा है वहीं यात्रियों को भी जान हथेली में रख आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!