🔳मानक के उलट पाइप बिछाने समेत अन्य घालमेल का आरोप
🔳64 लाख रुपये अधिक की लागत से बनी है योजना
🔳योजना की उच्चस्तरीय जांच की मांग
🔳 मामले के उठने के बाद हड़कंप मचना तय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर बज्यूठिया गांव में महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना गड़बड़ी का मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। स्थानीय युवक ने बज्यूठिया गांव में योजना के तहत किए गए कार्यों पर अनियमितता का आरोप लगा जांच की मांग उठाई है। कहा है की मानकों को ताक पर रख उपभोक्ताओं को आधा इंच के पाइप से पेयजल मुहैया कराया गया है जबकि कई जगह खुले में पाइप बिछा दिए गए हैं।
जल जीवन मिशन योजना में तमाम अनियमितता के मामले सामने आने के बावजूद अफसर अनदेखी पर आमादा है। गांवों में योजना से जुड़े कार्यों में लगातार हिलाहवाली की जा रही है। जिसका खामियाजा भविष्य में गांवो के बाशिंदों को भुगतना पड़ सकता है। रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर बज्यूठिया गांव में भी विभागीय अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। गांव में पानी का सूखा खत्म करने को जेजेएम मिशन योजना के तहत करीब 64 लाख रुपये की भारी भरकम धनराशि खर्च की गई। उम्मीद जगी की ग्रामीणों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्य शुरु होने के साथ ही ठेकेदार की मनमानी भी शुरु हो गई। विभागीय अफसरों के अनदेखी का फायदा उठाकर ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रख मानक के उलट आधा इंच की पाइप लाइन बिछाकर गांव में आपूर्ति सुचारु कर दी। बकायदा गांव के समीप बोर्ड लगाकर कार्य पूर्ण का बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया। गांव के लोगों ने मामले में गहरी नाराजगी भी जताई पर मनमानी जारी रही। अब गांव के करन सिंह नेगी ने मामले को सीएम पोर्टल पर दर्ज करा जांच की मांग उठाई है। तल्ला व मल्ला बज्यूठिया में योजना में धांधली किए जाने का आरोप लगाया। करन सिंह ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।




