🔳मानक के उलट पाइप बिछाने समेत अन्य अमियतता पर ग्रामीणों में रोष
🔳64 लाख रुपये अधिक की योजना में बजट ठिकाने लगाने का आरोप
🔳योजना की उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग
🔳जल संस्थान के सहायक अभियंता ने पाइपों को बदलने का किया दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सूदूर गांवों में महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना सरकारी बजट ठिकाने लगाने का जरिया बन चुकी है। रामगढ़ ब्लॉक के बज्यूठिया गांव में योजना के तहत किए गया कार्य इसकी हकीकत बयां कर रहा है। मानकों को ताक पर रख उपभोक्ताओं को आधा इंच के पाइप से पेयजल मुहैया कराया गया है। ग्रामीणों ने तल्ला व मल्ला बज्यूठिया गांव में किए गए कार्यों की जांच की मांग उठाई है‌ में कार्रवाई की मांग उठाई है। सहायक अभियंता जल संस्थान दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार निरीक्षण कर लिया गया है ठेकेदार को पाइप लाइन बदलने के निर्देश दिए गए हैं।

जल जीवन मिशन योजना में तमाम अनियमितता के मामले सामने आने के बावजूद अफसर बेपरवाह बने हुए हैं। गांवों में योजना से जुड़े कार्यों में लगातार हिलाहवाली की जा रही है। जिसका खामियाजा भविष्य में गांवो के बाशिंदों को भुगतना पड़ सकता है। रामगढ़ ब्लॉक के सूदूर बज्यूठिया गांव में विभागीय अनदेखी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। गांव में पानी का सूखा खत्म करने को जेजेएम मिशन योजना के तहत करीब 64 लाख रुपये की भारी भरकम धनराशि खर्च की गई। उम्मीद जगी की ग्रामीणों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। कार्य शुरु होने के साथ ही ठेकेदार की मनमानी भी शुरु हो गई। विभागीय अफसरों के अनदेखी का फायदा उठाकर ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रख मानक के उलट आधा इंच की पाइप लाइन बिजा गांव में आपूर्ति सुचारु कर दी। बकायदा गांव के समीप बोर्ड लगाकर कार्य पूर्ण का बोर्ड भी स्थापित कर दिया गया। गांव के लोगों ने मामले में गहरी नाराजगी जताई है। स्थानीय करन सिंह नेगी के अनुसार आधा इंच के पाइप बिछाकर बजट ठिकाने लगा दिया गया है। तल्ला व मल्ला बज्यूठिया में योजना में धांधली किए जाने का आरोप लगाया। करन सिंह ने मामले में कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार निरीक्षण करवाया जा चुका है। ठेकेदार को पाइप बदलने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। जल्द व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का दावा किया है।

error: Content is protected !!