🔳बदहाल हाइवे पर पौकलैंड मशीन के दौड़ने पर जताया रोष
🔳खैरना बाजार क्षेत्र में कलमठ के ध्वस्त होने का जताया अंदेशा
🔳नियमानुसार ट्रॉले से आवाजाही कराए जाने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर प्रतिबंधित पौकलैंड मशीन के दौड़ने से मकान व दुकाने हिल गई। दुकानदारों दुकानों से बाहर निकल आए। मशीन की आवाजाही पर रोष जताया। आरोप लगाया की पहले ही हाइवे बदहाली पर आंसू बहा रहा है और अब पौकलैड मशीन हाइवे को रौंद रही है।व्यापारियों ने नियमों को ताक पर रख मशीन दौड़ाने वालों की खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
हाइवे पर छड़ा से खैरना बाजार होते हुए गरमपानी पहुंची भारी भरकम पौकलैंड मशीन से हड़कंप मच गया। नियमानुसार भारी भरकम पौकलैंड मशीन को ट्रॉले में ले जाने का प्रावधान है पर मशीन के बाजार होते हुए जाने से क्षेत्रवासियों का पारा चढ़ गया। आरोप लगाया की पहले ही हाइवे बदहाल है। खैरना चौराहे के समीप कलमठ टूटने के कगार पर पहुंच चुका है। बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। नियमों को ताक पर रख मशीन बाजार में दौड़ाई जाए रही है। व्यापारी नेताओं ने मामले में गहरी नाराजगी जताई। मशीन को बाजार में दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।




