🔳सीएचसी गरमपानी में हुआ बिमार बच्चों की संख्या में इजाफा
🔳उल्टी दस्त से ग्रसित हो रहे अधिकांश बच्चे
🔳बाल रोग विशेषज्ञ ने किया विशेष अहतियात बरतने का आह्वान
🔳साफ सफाई का ध्यान रखने तथा खुले भोज्य पदार्थों से दूरी रखने की अपील
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी के नौनिहाल उल्टी दस्त की चपेट में आकर पस्त पड़ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में भी बिमार बच्चों की संख्या में इजाफा हो गया है। रोजाना दस से पंद्रह बच्चे उपचार को अस्पताल पहुंच रहे है‌। बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी के अनुसार शादी समारोह का खाना खाकर अधिकांश बच्चे बिमार पड़ रहे हैं। वहीं साफ सफाई का भी ध्यान न रखे जाने से बच्चे पस्त पड़ रहे हैं।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में इन दिनों उल्टी दस्त से पीड़ित नौनिहालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई है। आसपास के गांवों से स्वजन नौनिहालों को लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। अधिकांश नौनिहाल उल्टी दस्त से ग्रसित है। और दिनों की अपेक्षा इन दिनों रोजाना दस से पंद्रह नौनिहाल अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. साक्षी के अनुसार स्वजनों से पूछताछ में अधिकांश बच्चों के शादी समारोह का खाना खाने के बाद बिमार होने की जानकारी मिल रही है। हालांकि समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डा. साक्षी के अनुसार गर्मी बढ़ने से भी बच्चे तेजी से पस्त पड़ रहे हैं। स्वजनों से नौनिहालों का खास ध्यान रखने, ओ आरएस का इस्तेमाल, बासी भोजन से दूर रखने, शादी समारोह आदि में बच्चों को खाने में खुली छूट न देने तथा भोजन से पहले अच्छे से साबुन से हाथ धुलाने तथा खुले भोज्य पदार्थो का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया है। डा. साक्षी ने बच्चों के बिमार पड़ने पर लापरवाही न करने तथा समय पर चिकित्सकों से राय मशविरा कर उपचार शुरु कराए जाने की अपील भी स्वजनों से की है।

error: Content is protected !!