🔳पातली बाजार क्षेत्र में जाम से थम रही वाहनों की रफ्तार
🔳आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक परेशान
🔳पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने से खड़ी हो रही समस्या
🔳लोगों ने उठाई व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे के बाद अब पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रानीखेत खैरना स्टेट हाइवे भी जाम से जूझने लगा है। मल्ला व तल्ला पातली बाजार क्षेत्र जाम का गढ़ बन चुका है। जाम लगने से यात्री व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जाम से निजात को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे का जाम का हाइवे बन चुका है। जगह जगह हाइवे के बदहाल होने से जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। खैरना बाजार क्षेत्र भी जाम का गढ़ बन चुका है। सुबह से शाम तक कई बार जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण रानीखेत – खैरना स्टेट हाइवे भी जाम की मार से कराहने लगा है। पातली बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा होने से स्टेट हाइवे पर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग जा रही है। वाहनों की कतार लगने से स्कूली बच्चों व आसपास के गांवों को पैदल आवाजाही करने वालों पर भी दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पर्यटकों व यात्रियों को भी तमाम परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी, गोविन्द सिंह नेगी, कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा आदि लोगों ने स्टेट हाइवे पर जाम की समस्या खत्म करने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।




